मसूरी :- स्वछता अभियान के अंतर्गत पर्यटन नगरी मसूरी पहुंची महानगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष यासमीन आलम खान ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । उसके पश्चात बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्वच्छता अभियान के बाद अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र का दौरा किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर महानगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष यासमीन आलम खान ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र का दौरा कर सरकार की योजनाओं से अवगत और महिलाओं को तीन तलाक के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि आज महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से काफी खुश हैं।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष शाहिद मंसूर ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है उसे महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करेंगे।

