धूमधाम से मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन।

मसूरी:- शहर कांग्रेस ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया। इस मौके पर नेहरू के देश के विकास में किए गये योगदाान को याद किया गया। शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता मालरोड स्थित जवाहर एक्वेरियम गये जहां उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उनके जन्म दिवस को मनाया गया और मिष्ठान वितरित किया गया।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के बाद उन्होंने पहले प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया जबकि उस समय देश बडे़  संकट के दौर से गुजर रहा था लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री का दायित्व ग्रहण कर देश को सही दिशा में ले जाने का कार्य किया । उन्होंने औद्योगिक क्रांति का आगाज किया क्यो कि देश में बेरोजगारी थी ताकि लोगों को उद्योगों में रोजगार मिल सके।
इस मौके पर जवाहर एक्वेरियम के संचालक विमल शर्मा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू युग पुरूष थे और आज भारत को उनके विचारों पर चलने और जीवन में उतारने की आवश्यकता है वह बच्चों में काफी प्रिय थे जिस कारण उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता है और उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महासचिव भगवती सकलानी, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र, नागेंद्र उनियाल, राजीव अग्रवाल, रमेश राव सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।