एमपीजी कॉलेज में अभिनंदन और सम्मान समारोह कार्यक्रम का विरोध।

मसूरी:- एमपीजी कालेज के सभागार में अखिल भारतीय अनुसूसचित जाति, युवजन समाज की ओर से आयोजित अभिनंदन और सम्मान समारोह को कालेज छात्र संघ ने सूचना न दिए जाने और राजनैतिक कार्यक्रम किए जाने पर भारी विरोध किया और कार्यक्रम नहीं होने दिया । वहीं युवजन समाज की ओर से आरोप लगाया गया कि जातिगत भावना के तहत सम्मान समारोह आयोजित नहीं होने दिया ,जो निश्चित ही दुर्भाग्यपूर्ण है । एमपीजी कालेज के सभागार में संगठन के स्थापना दिवस पर एमपीजी कालेज में हाल ही में हुई शिक्षकों की नियुक्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाना था लेकिन कालेज छात्र संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कालेज में राजनैतिक कार्यक्रम किए जाने का विरोध किया ओर काफी बहस होने के बाद भी कार्यक्रम नहीं होने दिया गया

वहीं कार्यक्रम के आयोजक और अखिल भारतीय अनुसूचति जाति युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान का कहना है कि संगठन गैर राजनैतिक और सामाजिक तथा एसटी एससी के हितों के लिए कार्य करने वाला संगठन है । संगठन के स्थापना दिवस पर कालेज के शिक्षकों का सम्मानित किये जाने का कार्यक्रम रखा था ताकि लंबे समय से कालेज में रिक्त शिक्षकों के पद भरे गये थे जिसमें एसटी एससी के शिक्षकों की संख्या अधिक थी, लेकिन शिक्षकों का सम्मान करने का विरोध किया गया, लेकिन आश्चर्य की बात है कि आज भी लोग जातिगत भावना रखते है, जिसमें सत्तारूढ दल के संगठन ने विरोध किया।
इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन शाही का कहना था कि बिना किसी सूचना के कालेज में कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता इसमें छात्र संघ को भी सूचित नहीं किया गया। इस अवसर पर मोहन शाही अध्यक्ष छात्र संघ, रीना रावत उपाध्यक्ष छत्रसाल, अनिल महासचिव छात्र संघ, रिंकी शाह कोषाध्यक्ष छात्र संघ, आदित्य पडियार, रितेश  कैंतुरा, सुमित भंडारी, रविंद्र रावत, अमित पवार ,अंकित पवार, हिमांशु उनियाल, सौरभ नौटियाल, शीला जवाडी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मसूरी छात्र संगठन एवं जौनपुर छात्र संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।