मसूरी:- शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित गुप्ता द्वारा एक होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें शहर कांग्रेस कमेटी के गठन के बारे में जानकारी दी गई और आने वाले नगर निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस पार्टी का विस्तार नहीं हो पा रहा था, इसको लेकर पार्टी के उच्च नेताओं से बातचीत की गई जिनके मार्गदर्शन पर आज शहर कांग्रेस कमेटी का गठन और विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे और आने वाले नगर निकाय और लोकसभा चुनाव को जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे ।
83 लोगों के कार्यकारिणी में 10 महासचिव, 16 उपाध्यक्ष ,14 सचिव,2 कोषाध्यक्ष ,12 लोगों की चुनाव संचालन समिति ,7 लोगों की अनुशासन समिति ,9 विशेष आमंत्रित सदस्य ,5 विधिक सलाहकार ,2 कार्यालय प्रभारी सहित चार प्रचार मंत्री ,1 मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।
