व्हीकल एक्ट के विरोध मे जनांदोलन की चेतावनी

मसूरी-  केंद्र सरकार की नई व्हीकल एक्ट हिट एंड रन मामले में माहौल गरमाता जा रहा है। जहां एक और देश के 10 राज्यों में ट्रक चालकों द्वारा इस व्हीकल एक्ट के विरोध में चक्का जाम किया गया है वहीं अब उत्तराखंड में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है  जिससे देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मसूरी स्थित टैक्सी मैक्सी महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह पवार ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि भारत बन्द के समर्थन में उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ भी समर्थन देते हुए भारत सरकार द्वारा ” हिट एंड रन ” कानून में 10 वर्ष की सजा एवं जुर्माना 5 लाख के विरोध में कल समस्त उत्तराखंड प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा और यदि सरकार ये कानून वापिस नहीं लेती है तो ये लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। चक्का जाम का ब्यापक असर शहर में दिखाई देना शुरू हो गया है, पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है, अभी से पेट्रोल की किल्लत दिखाई देने शुरू हो गई है, स्थानीय लोगों को गैस के लिए भी  जुझनापड़ रहा है, यदि जल्दी कोई हल ना निकला तो पेट्रोल डीजल गैस के बाद सब्जियां व अन्य खाद्य सामग्रियों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।