भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और खानपुर विधायक पर साधा निशाना

मसूरी :- अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने लाव लश्कर के साथ मसूरी पहुंचे । जहां पर उन्होंने एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और खानपुर से विधायक उमेश शर्मा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर उन्होंने भीतरीघात का आरोप लगाया ,वही खानपुर से विधायक उमेश शर्मा पर एक युवती के शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए न्यायालय में जाने की बात कही।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनके साथ भीतरघात किया जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
उन्होंने खानपुर से विधायक उमेश शर्मा पर भी आरोपों की झड़ी लगाई ।
उन्होंने कहा कि खानपुर में विधायक ना होते हुए भी उनके द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए गए और आने वाले लोकसभा चुनाव में वह उत्तर प्रदेश से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे । उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच रहकर कार्य करते हैं।
खानपुर के विधायक उमेश शर्मा पर युवती के शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए उसका वीडियो वायरल करने और युवती को डराने धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उमेश शर्मा पर कई गंभीर आरोप हैं जिनके खिलाफ उन पर न्यायालय में वाद भी चल रहा है।