लंढौर नार्थ रोड़ नाले से कूडा निस्तारण के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को दिया ज्ञापन।

मसूरी:- लंढौर विकास समिति ने नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि लंढौर नार्थ रोड के नाले में सफाई करवाकर कूड़े का निस्तारण  किया जाए।

लंढौर विकास समिति के अध्यक्ष रवि गोयल के नेतृत्व में नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन दिया गया, जिसमें कहा गया है कि लंढौर बाजार घंटाघर के निकट नार्थ रोड के नाले में भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मांग की गई है कि इस क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर नाले में फैलेे कूडे का निस्तारण किया जाए, इस मौके पर रवि गोयल ने कहा कि लंढौर क्षेत्र की लगातार उपेक्षा होती रही है, नगर पालिका द्वारा भी समय समय पर विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की जाती है लेकिन लंढौर क्षेत्र में इस तरह का अभियान नहीं चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि लंढौर के नार्थ रोड के नाले में भारी मात्रा में कूड़ा होने से स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबध  नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभास सिंह ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका के स्वास्थ्य सुपरवाइजरों व कीन संस्था को निर्देशित किया है कि वे शीघ्र लंढौर नार्थ रोड पर सफाई अभियान चलाने की तिथि बतायें ताकि पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तार किया जा सके। इस मौके पर खुशदेव सिंह, सतीश रोहिला, हर्ष रोहिला, अफसान, राजेश, संत लाल, गर्वित, संजीव आदि मौजूद रहे।