मसूरी। सदभावना संस्था के तत्वाधान में 30वीं वाद विवाद प्रतियोगिता टाउन हाल में आयोजित की गयी। जिसमें मसूरी के 16 विद्यालयों के 32 प्रतिभागियों ने पक्ष व विपक्ष में अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्राफी सेंट क्लेयर स्कूल ने कब्जाई, वहीं दूसरे स्थान पर महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामदिर रहा।
टाउन हाल में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, संस्था के अध्यक्ष सुरेश गोयल व पूर्व अध्यक्ष अनुज तायल ने दीप प्रज्वलित कर किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में आज का युवा जेन जी, जेन अल्फा राजनीतिक हस्तक्षेप से भ्रमित हो रहा है विषय पर आयोजित की गयी। जिसमें वक्ताओं ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने अकाटय तर्कों व अपनी वाक पटुता से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं निर्णायकों को भी अपने निर्णय देने में खासा मंथन करना पड़ा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सत्येंद्र कुमार पूर्व जीएम ओएनजीसी, पूर्व उप निदेशक भू वैज्ञानिक भूतत्व एवं खनिजकर्म निदेशालय उत्तराखंड डा. दीपेंद्र सिंह चंद व पूर्व मुख्य प्रबंधक पीएनबी सुनील टम्टा ने निभाई। प्रतियोगिता के अंत में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। जिसमें वाद विवाद प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सेंट क्लेयर्स की शगुन व सरस्वती विद्यामंदिर की असमिता को मिला, जबकि दूसरे स्थान पर सेंट क्लेयर्स की सिमरन, तीसरे स्थान पर मसूरी पब्लिक स्कूल की हुमैरा, चौथे स्थान पर सनातन की मदीहा व मसूरी गर्ल्स की बिंदू थापा व पांचवे स्थान पर आरएन भार्गव इंटर कालेज के अमित कुमार रहे। प्रतियोगिता के अंत में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भी विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर सदभावना के अध्यक्ष सुरेश गोयल, महामंत्री रूबीना अंजुम, पूर्व विधायक जोत सिहं पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, सभासद अनिल गोयल, विजय रमोला, संस्थापक संरक्षक अनुज तायल, शिक्षा अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सूनील पंवार, नीति शर्मा, संतोष आर्य, भरोसी रावत, विजय लक्ष्मी, अरविंद सोनकर राजेश कन्नौजिया, राजीव अग्रवाल, रविद्र जस्सल, अनीता चंद्रा, भगवती प्रसाद कुकरेती, निधि बहुगुणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा आदि मौजूद रहे।