लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता-मंत्री प्रसाद नैथानी

मसूरी। शहर कांग्रेस के तत्वाधान में टिहरी लोक सभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि टिहरी लोक सभा प्रभारी पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयारी करें व घर घर तक कांग्रेस की नीतियों से अवगत करायें।
शहर कांग्रेस भवन में आयोजित टिहरी लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर मसूरी विधानसभा स्तर की बैठक में टिहरी लोक सभा प्रभारी मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोक सभा चुनाव के लिए तैयार है। इसी सिलसिले में टिहरी लोक सभा के तहत मसूरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा गया है। मसूरी विधानसभा के लिए कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के नेतृत्व में तैयारी की जा रही है। कांग्रेस चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में लड़ा जायेगा व पूरे देश में पूरी ताकत व एकजुटता के साथ चुनाव लडे़गी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस दो मुददों पर चुनाव लडेगी पहला राष्ट्रीय मुददे जिसमें एकता व संविधान की रक्षा व दूसरा स्थानीय राज्य स्तरीय मुददे, मंहगाई, अंकिता भंडारी हत्याकांड, भू अध्यादेश कानून के तहत जो जमीन खुर्दबुर्द हो रही है उसे समाप्त करने, बेरोजगारों को रोजगार देने का एजेंडा होगा। टिहरी लोक सभा से जोत सिंह गुनसोला के साथ ही नव प्रभात, प्रीतम सिंह आदि करीब छह लोगों ने दावेदारी की है इसकी रिपोर्ट भेज दी है व स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी हो गई है। निकट भविष्य में जल्दी कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होगा। टिकट का फैसला हाई कमान करेगा जो सभी को स्वीकार्य होगा। उन्होंने कांग्रेस से पलायन पर कहा कि कांग्रेस से कबाड़ा गया, कांग्रेस मजबूत हो रही है, जो गये वह कभी कांग्रेस के थे ही नहीं कांग्रेस में लाभ लेने आये और सत्ता न होने पर चले गये। इससे कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं है। भाजपा के चार सौ पार के नारे में कुछ संशय है, मोदी जी किसी भी तरीके से चुनाव जीतना चाहते हैं। अरबो रूपया भाजपा ने होल्डिंग में लगा रहे है इतना पैसा गरीबों को बांटते तो लोगों का भला होता। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से पांचो सीटे जीतेंगी जनता इनके जुमलों से पक चुकी है। इस मोके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि उन्होंने भी दावेदारी की है इसे पार्टी हाईकमान को देखना है,अगर अवसर मिला तो टिहरी लोक सभा को जीतेंगे। बेरोजगार परेशान हैं, महिलाओं को रोजगार के कोई अवसर नहीं हैं, महमाई चरम पर है, वर्तमान सांसद पूरे समय में  निष्क्रिय है ,देश में परिवर्तन की लहर चल रही है।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं जिसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता तैयारी कर रहे हैं। शहर कांग्रेस ने पूर्व विधायक जो सिंह गुनसोला की दावेदारी का प्रस्ताव भेजा है, हमें आशा है कि  जोत सिंह गुनसोला को टिकट मिलेगा क्योंकि वह चर्चित , मृदभाषी व स्वच्छ छवि के नेता है उनके लिए पार्टी संगठित होकर कार्य करेगी और निश्चित ही जीता दिलाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, मोहन थापली, रितेश जोशी, महादेव भट्ट, मेघ सिंह कंडारी, रामप्रसाद कवि, प्रताप पवार, महेश चंद, सुशील अग्रवाल वह महिमानंद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।