मसूरी:- नारी शक्ति वंदन समारोह की संयोजक भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमांई के नेतृत्व में मसूरी भाजपा महिला मोर्चा ने किताब घर मसूरी में नारी शक्ति वंदन समापन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाईव सुना।
इस मौके पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के बाद भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की बात पर जोर दिया और बताया कि महिलाओं को कैसे समृद्ध बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं समृद्ध होगी तो देश समृद्ध होगा। उद्बोधन के उपरांत समस्त महिलाओं ने सहभोज किया एवं भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं पर चर्चा की। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुंमाई ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जाने हेतु सरकार द्वारा सुनिश्चित की गई योजनाओं से महिलाएं निरंतर लाभान्वित हो रही है, जिसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महिला कार्यकर्ताओं ने मातृशक्ति के लिए जारी जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की व आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरिता, निधि, जिया कुमांई, मिथिलेश, मंजू, जय लक्ष्मी, सोनू, सांता, गुड़िया, पूनम व सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

