टिहरी लोकसभा से जोत सिंह गुनसोला को कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाने पर उत्साह का माहौल।

मसूरी:- पूर्व विधायक जोत सिंहं गुनसोला को टिहरी लोक सभा से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने पर उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लग रहा है क्यो कि मसूरी से पहली बार किसी राष्ट्रीय राजनैतिक दल ने लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है जिससे लोगों में खुशी की लहर है।
पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने टिहरी लोक सभा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह जनता का प्यार व आशीर्वाद है कि कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि लंबे समय से टिहरी लोकसभा की जनता महारानी से त्रस्त है व विकास की राह देख रही है उन्हें पूरी उम्मीद है कि टिहरी की जनता बदलाव की लहर यहां से लायेगी व प्रयास रहेगा कि जनता की आशा व विश्वास पर खरा उतरू। उन्होंने कहा कि टिहरी से जो परिवर्तन की लहर चलेगी व दिल्ली तक जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुददे है सामाजिक न्याय व आर्थिक न्याय के साथ राजनैतिक न्याय की बात कर रहे है व कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पूरे देश में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। महिलआो व समाज के कमजोर वर्ग पर अत्याचार हो रहा है उसकी बात कांग्रेस कर रही है। मणिपुर के लोगों के साथ जो अन्याय हुआ उसकी जिम्मेदार भाजपा है। प्रधान मंत्री अपने मन की बात तो करते है लेकिन एक बार भी प्रेस के सामने नहीं आये। उन्होंने कहा कि चुनाव में टिहरी लोक सभा के मुददे रहेंगे जिसमें पलायन, रोजगार, महिलाओं पर होरहे अत्याचार प्राथमिकता पर होगें। अगर जनता ने  अवसर दिया तो अस्पतालों में उपकरण होंगे ऐसा नहीं कि मसूरी के सिविल अस्पताल की तरह होगा। महंगाई चरम पर है, जनता परेशान है। भाजपा की सरकार सारे संस्थान पूजी पतियों के हवाले कर रही है। इस मौके पर भगवान सिंह धनाई, रमेश राव, राजेश मल्ल, आदि भी मौजूद रहे।