मसूरी इंटरनेशनल स्कूल पीवाईपी 5 का दीक्षांत सामारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोहा।

मसूरी:-मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के प्राइमरी ईअर प्रोग्राम स्नातक कार्यक्रम का उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पीवाईपी 5 की छात्राओं को बडे हर्ष उल्लास के शैक्षिक व सांस्कृतिक दूष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्नातक दीक्षा प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी केद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंशुम शर्मा कलसी का प्रधानाचार्या मसूरी इंटरनेशनल स्कूल मीता शर्मा ने स्वागत किया व विद्यालय के प्राचीन समृद्ध संस्कृति और शैक्षिक विशेषताओं से परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में उच्च गुणवत्ता के शैक्षिक मानको के साथ शिक्षा दी जाती है वहीं सांस्कृतिक मूल्यों व आध्यात्म की शिक्षा भी दी जाती है। ताकि विद्यालय से पढने के बाद छात्राएं समाज में आदर्श नागरिक बन सकें व जिस क्षेत्र में जायें वहां नाम रौशन करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डा अंशुम शर्मा ने विद्यालय के शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य कर छात्राओं को आदर्श नागरिक बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है। इस मौके पर मुख्य अतिथि को विद्यालय की स्मारिका भी भेंट की गई।