मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्मानित।

मसूरी:-दसवीं गढवाल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मसूरी का गौरव बढाने वाले पांच विजेता खिलाड़ियों को मसूरी  ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मालरोड कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन लगातार मसूरी का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों सहित शिक्षा में नाम करने वाले छात्रों को भी प्रोत्साहित करता रहता है। उन्होंने कहा कि मसूरी के क्रासफिट से जुड़े पांच युवाओं ने गढवाल स्तर पर आयोजित पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक व ओवर ऑल चैपियनशिप जीती व मसूरी का गौरव बढाया। उन्होंने कहा कि मसूरी के युवाओं को दिशा देने की जरूरत है और एसोसिएशन लगातार युवाओं को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करता रहता है ताकि वे अपनी प्रतिभा से मसूरी व प्रदेश का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने खेलों को बढावा देने व खिलाडियों को सहयोग करने के लिए मसूरी स्पोर्टस अकादमी भी बनायी है। इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने कहा कि आज का युवा नशे की चपेट में आ गया है ऐसे में युवाओं को सही मार्ग दर्शन करने की जरूरत है व उन्हें सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है ऐसे में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल हमेशा आगे आकर युवाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में क्रासफिट के मनन ने कहा कि क्रास फिट युवाओं को स्वस्थ्य रखने व इस क्षेत्र में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित करता रहता है ताकि वे गलत रास्ते में न जाकर अपना भविष्य निर्माण करें। कार्यक्रम में दसवीं गढवाल पॉवर लिफ्ंिटग चैंपियनशिप में विजेता पांच खिलाडियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें मनन दो स्वर्ण व एक रजत, मनीष चौहान दो स्वर्ण, एक रजत व ओवर ऑल चैपियन ट्राफी, नितिन असवाल दो स्वर्ण व ओवर ऑल चैपियन ट्राफी, विमला शाही दो स्वर्ण पदक, अरमान सिंह एक स्वर्ण व एक रजत पदक शामिल है। इस मौके पर धन प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, शिव अरोड़ा, जोगेंद्र सिह, संदीप अग्रवाल, सुंदरी, राजा, संगीता, सागर, सोहन सिंह, अनीता, जय, अभिषेक, अमन, पुष्पा प्रकाश, आकृति प्रकाश, राज कुमार, मनोज अग्रवाल, सोनल अग्रवाल आदि मौजूद