शरदोत्सव के तहत शहर के विभिन्न स्थानों सहित टाउनहाल में सांस्कृति प्रस्तुतियों ने मन मोहा।

मसूरी। शरदोत्सव 2026 के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसका आनंद स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने लिया व उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोक कलाकारों की सांस्कृतिक विरासत का आनंद लिया। वहीं दूसरी ओर टाउन हॉल में स्थानीय कलाकारो ने अपनी प्रस्तुतियां दी शरदोत्सव के तहत प्रातः छह बजे हाइब्रिड एक्सगेम फिटनेस इन मसूरी आयोजित की गयी जिसमें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गये। वहीं दूसरी ओर लंढौर चौक, गढवाल टैरेस व गांधी चौक पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।जिसमें इप्टा ने लंढौर चौक व गढवाल टैरेस पर प्रस्तुति दी, वहीं लोक गायक राम कौशल ने गढवाल टैरेस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी उन्होंने रेणुका माता के भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया व उसके बाद रांसु लगे चैता, बंदोला, बंदोला, चल बीनू मेरा मुलक, सहित अनेक गीतों व नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल गोदियाल व विजय बिंदवाल ने किया।  गांधी चौक पर प्रमिला पंवार के झुमैलों ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ मांगल गीत से किया व उसके बाद नृत्यों की प्रस्तुति दी वहीं इस मौके पर पहाड़ के परिधानों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही गांधी चौक पर उत्तरमध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से हिमाचल की टीम ने पारपंरिक वाद्ययंत्रों के साथ नाटी की मनमोहक प्रस्तुति दी। गढवाल टैरेस पर उत्तर मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से कश्मीर से आये कलाकारों ने कश्मीरी नृत्य की प्रस्तुति दी, गांधी चौक पर  हरियाणा से आई टीम ने हरयाणवी गीतों व नृत्य की प्रस्तुति दी। गढवाल टैरेस पर अनिल गोदियाल की ओर से नंदादेवी राजजात्रा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गयी।  टाउनहाल में स्थानीय क्लब,, स्वजन शिक्षा समिति, ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी ।