कांग्रेसियों ने मुछें लगा कर जोतसिंह गुनसोला का किया प्रचा

मसूरी :- उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार चरम पर है और सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को चुनाव जीतने के लिए चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है, वही मसूरी में टिहरी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से प्रचार अभियान चलाया जिसमें उन्होंने अपने प्रत्याशी की तरह मूंछ लगा कर सफेद टोपी और सफेद टी-शर्ट पहनमै कर मैं भी गुनसोला स्लोगन लिखकर मतदाताओं से प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की।
टिहरी बस स्टैंड से दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता घंटाघर माल रोड होते हुए गांधी चौक तक गए और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि वे समस्त टिहरी लोकसभा की जनता को संदेश देना चाहते हैं कि हम सब जोत सिंह गुनसोला है और जनता का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद ने कहा कि टिहरी से तीन बार सांसद रह चुकी महारानी ठीक प्रकार से हिंदी भी नहीं बोल पाती हैं वह पहाड़ का दर्द क्या समझेंगी। पूर्व नगर पालिका सभासद प्रताप पवार ने कहा कि उनके द्वारा टिहरी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 14 विधानसभाओं में भ्रमण किया गया है और हर जगह कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। प्रचार अभियान में भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।