मसूरी। भाजपा मंडल जौनपुर थत्यूड ने शक्ति केंद्र व बूथ अध्यक्षों को सख्त निर्देश के साथ आखरी व्यक्ति को मतदान स्थल तक पहुंचाने का आह्वान किया है ताकि मतदान का प्रतिशत बढ सके।
मंडल कार्यालय थत्यूड में शक्ति केंद्र और बूथ अध्यक्षों को चुनावी सामाग्री वितरित करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री गीता रावत ने कहा कि टिहरी लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज लक्ष्मी शाह रिकार्ड मतों से विजय पथ पर अग्रसर होती जा रही है, लेकिन इस मुहिम में थत्युड मंडल को भारी मतों के साथ प्रथम पायदान पर भाजपा प्रत्याशी को रखने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र व बूथ अध्यक्षों को आखरी व्यक्ति को हर हालत में मतदान स्थल तक पहुंचाना होगा ताकि वह अपने मत का प्रयोग कर सके। बैठक में धनोल्टी प्रभारी विनोद रतूडी , सह प्रभारी बीरेंद्र राणा मंडलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला परमार मंडल मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। इस मौके पर मंडल मंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवान शक्ति केंद्र संयोजक चंद्र सिंह रावत, रघुबीर नौटियाल, श्याम सिंह अस्वाल, सुनील चमोली, पाल सिंह महर, हंस लाल पंवार, कुंदन सिंह असवाल, सहित समस्त बूथों के अध्यक्ष और मंडल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

