युवामोर्चा ने कोलकाता की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।

मसूरी:- कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के विरोध में भाजयुमो के प्रदेश सह संयोजक लीगल आर्यनदेव उनियायल व युवा मोर्चा मसूरी मंडल रवीद्र रावत के नेतृत्व में कैडल मार्च निकाला गया वहीं प्रदर्शनकारी हाथों में घटना की निंदा व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिखे नारो की तख्ती व मोमबत्तियां जला कर चल रहे थे।
कैंडल मार्च शहीद भगत सिंह चौक से शुरू होकर मालरोड इंद्रमणि बडोनी चौक होते हुए शहीद स्थल पहुचा जहां कोलकाता की महिला चिकित्सक को मोमबत्तियां जला कर श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा युवामोर्चा प्रदेश सहसंयोजक लीगल आर्यनदेव उनियाल ने कहा कि पूरे देश का समाज कोलकाता की घटना के विरोध में खड़ा हो गया है। ऐसा कुत्सित प्रयास करने वाले आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाना चाहिए व पीड़िता के परिवार को फास्टटेक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए जिससे आगे कोई ऐसी हरकत करने से डरे वरना ऐसी घटना होती रहेगी। उन्होंने कहाकि युवामोर्चा इस घटना की कड़ी निंदा करता है तथा शीघ्र न्याय की मांग करता है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि कोलकता में जो जघन्य अपराध हुआ ऐसे लोगों को शीघ्र फांसी की सजा मिलनी चाहिए इसमें विलंब नहीं होना चाहिए ऐसे में उनके हौंसले बुलंद होते हैं। इस अवसर पर तन्नू उनियाल, पुष्पा पुंडीर ,राजेश्वरी नेगी, चंद्रकला सयाना, अमित भटट, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवीद्र उनियाल, राकेश ठाकुर, आशीष जोशी, विनय चतुर्वेदी, आदित्य पडियार, प्रीतम लाल, धर्मपाल पंवार, पुष्पा  पड़ियार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व युवामोर्चा कार्यकर्ता शामिल रहे।