मसूरी:- मेरठ से चलकर तलवार दंपति मसूरी पहुंची व उन्होने लाइब्रेरी गांधी चौक से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पदयात्रा शुरू की जो शहीद भगत सिंह चौक तक आये । पदयात्रा देहरादून, सहारनपुर और अन्य शहरों से होते हुए दिल्ली के जंतर मंतर पर जाकर समाप्त होगी। जहां वह प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन केंद्र सरकार को देंगे व जनसंख्या नियंत्रण के लिए ठोस पहल उठाने की मांग करेगे। वहीं उन्होंने तलवार दंपत्ति को देश के प्रधानमंत्री से मिलने के समय देने की मांग भी की। मसूरी में पदयात्रा के दौरान दिनेश तलवार ने बताया कि 1994 से निरंतर जनसंख्या वृद्धि के विरोध में अभियान चला रहे हैं तथा 1992 में जब नरसिम्हा राव की सरकार थी तब से जनसंख्या वृद्धि पर कार्य कर रहे हैं उसके बाद जितने भी प्रधानमंत्री आए तलवार दंपति ने उनसे मिलने का समय मांगा परंतु अभी तक उनको निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या वृद्धि पर तलवार दंपत्ति अब तक देश के 300 से अधिक शहरों में पदयात्रा कर चुके हैं, पति-पत्नी उल्टा चल कर लोगों को जागरूक करते हैं। 2010 में मेरठ जिलाधिकारी कार्यालय पर रामधुन गाकर 365 दिन तक लगातार ज्ञापन भी दे चुके है। 1994 से लगातार तलवार दंपति ने पत्र लिख रही है जिसमें दिनेश और दिशा तलवार अपने पुत्र यश तलवार और पुत्री सिमरन को साथ लेकर यह अभियान चलाते है। सरकार से 2 बच्चों के कानून की बात करते हैं। करीब 100 बार जंतर मंतर पर भी जागरूकता अभियान चला चुके हैं देश की पिछली सरकारों को करीब एक लाख पोस्टकार्ड भेज चुके हैं वहीं तलवार दंपत्ति स्कूलों, बसों, ट्रेन में भी अभियान चलाते हैं। पति-पत्नी निरंतर इस मुहिम में अपने बच्चों के साथ पिछले 30 वर्ष से लगे हुए हैं। दिनेश तलवार दिशा तलवार दुख प्रकट करते हुए कहते हैं कि हम 30 साल से देश के प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं परंतु आज तक निराशा ही हमारे हाथ में लगी है। दिनेश व दिशा का कहना है आजादी के समय 33 करोड़ थे और आज शायद 140 करोड़ से ज्यादा हो गये जबकि 1952 में परिवार नियोजन सबसे पहले भारत में लागू हुआ था। अपने जीवन के 50 वर्ष पूरे कर चुके तलवार दंपति को वर्तमान सरकार के प्रधनमंत्री नरेद्र मोदी से बहुत उम्मीद है।

