मसूरी:- प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में कृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मसूरी सहित आसपास के क्षेत्र से आयी महिलाओं ने भाग लिया व भगवान कृष्ण की विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की।

प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मसूरी की शाखा में मनाये गये कृष्ण जन्मोत्सव में महिलाओं ने भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी अनेक झांकियों की प्रस्तुति दी। जिसमें राधा का किरदार श्रीमती लक्ष्मी उनियाल व कृष्ण का किरदार प्रमिला नेगी ने निभाया। इस अवसर पर किए गये राधा कृष्ण के नृत्य को देखकर पंडाल में मौजूद सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए। कार्यक्रम में कई छोटे बच्चे भी राधा कृष्ण के परिधान पहन कर आये थे व बडे ही आकर्षक लग रहे थे। कार्यक्रम के दौरान भगवान कृष्ण जन्माष्ठमी पर्व पर मौजूद महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजन कीर्तन की भक्तिमय प्रस्तुति दी। इस अवसर पर लक्ष्मी उनियाल व प्रमिला नेगी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया व उन्होंने कार्यक्रम में राधा कृष्ण का किरदार निभाया , वहीं कहा कि भगवान की भक्ति में ही शक्ति है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बारे में बताया कि श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं। उनके आशीर्वाद और कृपा को प्राप्त करने के लिए भक्तगण हर साल इस दिन व्रत रखते हैं और मध्य रात्रि में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। भजन-कीर्तन करते हुए श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन के लिए मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी का यह पर्व भक्तों के लिए अद्वितीय श्रद्धा और आनंद का अवसर होता है, जो श्रीकृष्ण के जीवन और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनीता पुंडीर, किरण नौटियाल, लीला कंडारी, विनीता तेलवाल अनुष्का, देवांश, अध्यांश उनियाल, वंशिका, सुभाषिनी, राजेश्वरी रावत, सहित महिलाएं मौजूद रही। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राजयोग टीचर बीके प्रियंका व बीके विनीता ने बताया कि यहां पर हर साल जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें मसूरी से आसपास के क्षेत्र की महिलाएं शिरकत करती हैं वह इस मौके पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

