मालरोड पर मलवा डाले जाने पर कार्रवाई, दुकान का पचास हजार का चालान किया।

मसूरी  :- एसडीएम अनामिका सिंह ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ मालरोड का निरीक्षण किया व अवैध रूप से मालरोड पर पटरी लगाने वालों सहित गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान, स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट के साथ मालरोड का निरीक्षण किया व मालरोड पर अवैध रूपये से बैठने वालों को हटाने के निर्देश दिए। वहीं मालरोड पर लैंसकार्ट की दुकान के निर्माण का मलवा मालरोड पर रखे जाने पर उनका पचास हजार का चालान किया।स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। मालरोड पर एक दुकानदार का निर्माण का मलवा रोड पर रखे जाने पर एसडीएम ने पचास हजार का चालान किया। वहीं गांधी चौक पर चौक के बाहर सब्जी आदि बेचने वालों को भी हटाने का निर्देश दिया व उनके द्वारा की गई गंदगी पर फटकार लगायी। इस मौके पर एसडीएम अनामिका सिंह ने कहाकि शहर को स्वच्छ बनाये रखने की जिम्मेदारी शहर वासियों की है, ऐसे में अगर कोई नहीं मानता को उनका चालान किया जायेगा। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहा कि एसडीएम के नेतृत्व में मालरोड का निरीक्षण किया गया व फलों वालों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए वहीं मालरोड पर लैंसकार्ट के शोरूम का मलवा मालरोड पर डाले जाने पर पचास हजार का चालान किया वहीं मालरोड की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।