मसूरी:- नगर पालिका के तत्वाधान में चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जफर हाल मुहल्लें में कीन संस्था के तत्वाधान में स्वच्छता गोष्ठी की गई वहीं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर एसडीएम अनामिका सिंह ने भी मुहल्ला वासियों को स्वच्छता रखने का आहवान किया गया।
जाफर हॉल में आयोजित गोष्ठी में एसडीएम अनामिका सिह ने मुहल्ला वासियों का आहवान किया कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, गंदगी न फैलायें व घर घर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी को कूड़ा दे जिसमें गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग दें ताकि उसको आसानी से अलग किया जा सके। वहीं उन्होने कहा कि जो लोग कूड़ा नहीं देंगे या इधर उधर फैंकेगे उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर मुहल्ला वासियों ने अपनी समस्यायें भी रखी। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मसूरी ने कुलड़ी क्षेत्र में एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें डोर टू डोर सग्रेगेशन के बारे में जन सामान्य को जागरूक किया गया एवं 4 वेस्ट सेग्रिगेशन जिसमें गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा, घरेलू हानिकारक कूड़ा एवं बायो मेडीकल वेस्ट के बारे में जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि गीला कूड़े के लिए हरा डस्टबीन, सूखे कूड़े हेतु नीला डस्टबीन, हानिकारक कूड़े हेतु लाल डस्टबीन एवं बायो मेडिकल वेस्ट के लिए पीला डस्टबीन होता है जिसमें अलग अलग प्रकार के कूड़े को पृथक करके ही डालना चाहिए। गोष्ठी का संचालन कीन संस्था के प्रबंधक अशोक कुमार ने किया। वहीं बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सभी 13 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है व मुहल्लों में गोष्ठियां की जा रही हैं ताकि लोग जागरूक हो व कूडा अलग अलग बिन में रखें व घर घर कूडा उठाने वाले को ही दें।

