मसूरी:- अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज मसूरी में बस्ता विहीन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य एक स्वास्थ्य विषय पर संगोष्टी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में विद्यालय के प्रवक्ता वीरेंद्र प्रसाद बैल्वाल द्वारा छात्रों को शारीरिक स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की जल जनित बीमारियों एवं उनसे बचाव के बारे अवगत कराया गया। भोजन के विभिन्न पोषक तत्वों के स्रोत एवं कार्य और उनकी कमी से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय में इस अवसर पर एक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन यूसर्क के तत्वाधान से प्रवक्ता जीव विज्ञान बिरेन्द्र प्रसाद बैल्वाल एवं विज्ञान प्रभारी अश्वनी बग्वाड़ी जी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका रश्मि बर्त्वाल, ओमवीर सिंह चौधरी, अमित ज़ख्मोला, संजय नौडियाल एवं मनोज ध्यानी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग एवं जूनियर वर्ग से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रवक्ता बीना नेगी द्वारा दैनिक जीवन में बैंकिंग का प्रयोग एवं सावधनियों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। प्रवक्ता अरविन्द नेगी व संजय नौडियाल द्वारा विद्यार्थियों के मध्य एक छात्र संसद के प्रारूप का आयोजन व निरूपण किया गया। अंत में सभी छात्र-छात्राओं एव शिक्षकों के द्वारा विद्यालय परिसर की सफाई की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि उनियाल द्वारा छात्रों को अपने पर्यावरण को साफ रखने के लिए किए जाने वाले उपायों व कर्तव्यों की जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई। प्रवक्ता अनामिका चौधरी एव उर्मिला बैलवाल द्वारा इंग्लिस स्पीकिंग, हिन्दी पठन व सुलेखन का कार्य किया गया। इन कार्यक्रमों में प्रवक्ता नासिर हुसैन प्रवक्ता सीता तिवारी, अनिल कुकरेती, विनोद, चन्देश गोयल, डा० दिनेश बहुगुणा द्वारा सहयोग किया गया।

