मसूरी:- सिलर्वटन पार्किंग में विगत दिनो लगे दशहरे मेंले में लक्की ड्रा विजेताओं को मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने पुरस्कार वितरित किए। जिसमें होटल कर्मचारी प्रवीन दास ग्राम मियाणी जौनपुर टिहरी गढवाल को प्रथम पुरसकार 125सीसी एक्सेस स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार आचार्य उमेश नौटियाल लंढौर मसूरी वाशिंग मशीन व तृतीय पुरसकार सरोज कुमार निवासी निकट नगर पालिका कार्यालय 32इंच एलईडी टीवी दिया गया। । इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर नागेद्र उनियाल,सलीम अहमद, राजकुमार, जोगेंद्र कुकरेजा, मनोज अग्रवाल, राजेश शर्मा, सहित पुरस्कार विजेता मौजूद रहे।

