मसूरी:-मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में आरएन भार्गव इंटर कालेज के पांच छात्रों के चयन होने पर विद्यालय में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य अनुज तायल ने चयनित छात्रों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में आरएन भार्गव इंटर कालेज के पांच छात्रों के चयन से विद्यालय में खुशी की लहर है। इस छात्रवृत्ति योजना के अनुसार कक्षा 6 में चयनित छात्र को 600 रूपया प्रति माह, कक्षा 7 में 700 रुपए प्रति माह एवं कक्षा आठ में 800 रूपए प्रति माह मिलेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज कुमार तायल ने छात्रों की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास से ही कोई भी लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयासों कीे सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार विद्यालय हित में सभी को अपने अपने स्तर से प्रयास करने होंगे ताकि विद्यालय नईं ऊंचाइयों को छू सके। इससे अन्य छात्रों को प्रोत्सहन व प्रेरणा मिलेगी। सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम विवेक पंवार, आदित्य राणा, अंश रावत, देवांशु भंडारी एवं राहुल चौहान है।

