मजदूर संघ ने बैठक कर गोल्फ कार्ट चलाने का विरोध किया।

मसूरी:- मजदूर संघ कार्यालय में मजदूर संघ के सदस्यों ने बैठक की जिसमें गोल्फ कार्ट पर चर्चा की गई व निर्णय लिया गया कि मसूरी में गोल्फ कार्ट नहीं चलने दी जायेगी। इससे 121 साइकिल रिक्शा से जुडे श्रमिकों की रोजी रोटी प्रभावित होगी।
मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में मजदूरों ने गोल्फ कार्ट का विरोध किया, अगर सरकार गोल्फ कार्ट चलाना चाहती है तो 121 रिक्शा श्रमिकों को गोल्फ कार्ट दी जाय। श्रमिकों ने बैठक में इस बात को भी रखा गया कि ट्रीओट प्लस टैंपू का ट्रायल किया जाय ताकि रिक्शा श्रमिकों इसकी व्यवस्था की जाय ताकि शटल सेवा में इसका उपयोग किया जा सके। इस मौके पर अध्यक्ष रणजीत चौहान, मंत्री संजय टम्टा, विरेंद्र डुंगरियाल, आरपी बडोनी, भौपांल सिंह पंवार, दिनेश उनियाल, अनिल कुमार, विनोद शाह, विजय सिंगवाल आदि मौजूद रहे।