मसूरी- आगामी पर्यटक सीजन व चारधाम यात्रा को लेकर एसएसपी देहरादून जन्मेजय खण्डूरी ने नगर पालिका सभागार में यातायात नियंत्रण को लेकर बैठक की। जिसमें सम्बंधित विभागों सहित होटल व्यवसाईयो, टैक्सी यूनियन , व्यापार संघ आदि ने शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यटक सीजन में हजारों की संख्या में रोज पर्यटक घुमने आते हैं जिससे अक्सर जाम की स्थिति आ जाती है इससे निजात पाने के लिए किक्रेंग कार पा क्रिंग में पर्यटको के वाहन खड़े कराये जायेंगे और वहाँ से न्युनतम किराये पर टैक्सी द्वारा मसूरी लाया जायेगा। मालरोड को भी शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक जीरो जोन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एसपी सिटी सरिता डोभाल ,एसपी यातायात, सीओ पल्लवी त्यागी ,एसडीएम मसूरी नरेश दुर्गापाल ,पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी, होटल एसोसिएशन के शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हुकम सिंह रावत ,महासचिव सुंदर सिंह सहित कई लोगों ने शिरकत की।
