मसूरी:- मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर विकासखंड के ग्राम बंगशील देवल सारी में थत्यूड राम लीला कमेटी के सहयोग से बीस साल बाद पुनः भव्य रामलीला का आगाज रामलीला समिति के अध्यक्ष गजेंद्र असवाल क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि जयदेव गौड़, दीपक मेलवान, कमलकिशोर नौटियाल ने द्वीप प्रजवलित कर किया।
प्रथम दिवस की लीला में कैलाश लीला व श्रवण कुमार लीला का मार्मिक दृश्य दिखाया गया। लीला में श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता को पानी लेने के लिए नदी किनारे सरोवर में जाते हैं जहां पर भूलवस श्रवण कुमार पर राजा दशरथ शब्दभेदी बाण चलाते हैं जिससे श्रवण कुमार वहीं पर घायल हो जाते हैं जिसके बाद दशरथ वहां पर आते हैं और पश्चाताप करने लगते हैं इसके पश्चात श्रवण कुमार अपने माता-पिता को पानी पहुंचाने की बात करते हैं और राजा दशरथ जैसे ही श्रवण कुमार के माता-पिता को पानी पीने को कहते हैं तो वह श्रवण कुमार के बारे में पूछते हैं जैसे ही उन्हें श्रवण कुमार की मृत्यु का समाचार मिलता है तो वह विलाप करने लगते हैं और राजा दशरथ को श्राप देते हैं कि जैसे हम पुत्र वियोग में अपने प्राण त्याग कर रहे हैं वैसे ही आप भी पुत्र वियोग अपने प्राण त्यागेंगे। इस अवसर पर बंगसिल देवल सारी आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह पवार ने कहा कि ग्राम बंगसील में लगभग 20 वर्षों के बाद दोबारा रामलीला का शुभारंभ हुआ। लोगों में रामलीला के प्रति भारी उत्साह उमंग बना हुआ है। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष महावीर राणा, चंद्र सिंह रावत कोषाध्यक्ष जगत सिंह राणा, प्रेम सिंह राणा, दिलमणि गौड़, अरुण गौड, संचालक सुनील सजवान, मुनीम प्रधान, मुसद्दीलाल आदि लोग उपस्थित रहे।