अवकाश होने पर पर्यटकों के आने से मुख्यमार्ग सहित संपर्क मार्गों पर लगा जाम।

मसूरी:- लगातार 3 दिन की छुट्टी के बाद पर्यटन नगरी में भारी संख्या में पर्यटको के मसूरी पहुंचने पर चारों ओर जाम ही जाम लगने से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मसूरी देहराूदन मार्ग पर लाइब्रेरी से किंक्रेग तक गांधी चौक, मोती लाल नेहरू मार्ग, सहित अन्य संपर्क मार्गों पर भी सहीं स्थिति रही।
जगह-जगह जाम लगने से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। यहां तक कि पैदल चलने वालों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांधी चौक क्षेत्र में तो हर वीक एंड पर जाम लगता है लेकिन इसके साथ ही पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग, सिविल रोड, कैमल बैक रोड, तिलक रोड़ मलिंगार रोड, लंढौर मार्ग आदि में भी दिन भर जाम की स्थिति रही जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा। जाम इतना घना लगता है कि पैदल चलने वालों को भी जाम का हिस्सा बनना पड़ा, व जैसे जैसे वाहन सरकते वैसे वैसे पैदल चलने वालों को भी सरकना पड़ता। कई बार तो वाहनों से दुर्घटना का खतरा हो जाता है क्यों कि वाहनों के बीच फंसे होने के कारण वाहनों के टायर पैर पर चढने की संभावना अधिक हो जाती है। जाम लगने का मुख्य कारण रोउ किनारे वाहनों के गलत तरीके से खडा होना होता है। रोड सकरी होने के साथ ही अगर कोई वाहन गलत खड़ा होता है तो इतने में जाम लग जाता है वहीं सबसे बड़ी समस्या दुपहिया वाहनों से होती है। ये दुपहिया वाहन अपनी लेन में न चलने के कारण वाहनों के बगल से आगे निकलने की सोचते है ऐसे में विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिलती व फिर बड़ा जाम लग जाता है, अगर दुपहिया भी अपनी लेन में रहे तो जाम लगने की संभावना काफी हद तक कम की जा सकती है। वहीं पुलिस की कमी भी जाम का कारण बनता है।