मसूरी– भाजपा मसूरी मंडल व मसूरी व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के संयुक्त तत्वाधान में मालरोड पर एक होटल के प्रांगण में ईगास पर्व का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन प्रदेश के राज्यमंत्री व बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने भैलो जला कर किया। इस अवसर पर जमकर लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ किए गये व लोक कलाकारों व गायकों ने गीतो से समां बांधा, वहीं आतिश बाजी के साथ भैलो खेला गया व पहाड़ी भोजन परोसा गया।
भाजपा मसूरी मंडल व व्यापार संघ ईगास पर्व पर मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका आनंद स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी पूरा आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने भैलोे जला कर व खेल कर किया। इस मौके पर उनका व्यापार संघ की ओर शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बूढ़ बग्वाल का यह उत्तराखंड का लोक पर्व है जिसे ईगास के नाम से पं्रचीन समय में मनाया जाता है लेकिन अब नये रूप में इसे मनाया जा रहा है। इससे नई पीढी को अपनी परंपराओं व लोकक पर्वो को जानने का अवसर मिलेगा व अपनी संस्कृति को अपने मूल्यों व आस्थओं को जीवित रखने का कार्य कर सकेंगे। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि ईगास का पर्व पहले भी मनाया जाता है जिसे अब पूरे उत्साह से मनाया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में ढोल दमाउ, मसकबीन व उत्तराखंड के लोक गायकों की टीम ने एक से एक बढकर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए व दर्शकों को नृत्य करने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पहाड़ी व्यजन परोसा जा रहा है व भैलो खेलने के साथ आतिशबाजी की गई जिसका सभी ने पूरा आनंद लिया। कार्यक्रम में भाजपा पीसीसी सदस्य मीरा सकलानी ने राज्यमंत्री गैरोला को एपण से बनी थाली भेंट की। वहीं अच्छा भैलों खेलने वालों को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, राकेश रावत, कुशाल राणा, प्रदीप कुमार, सतीश ढौडियाल, विजय बिंदवाल, बिजेंद्र भंडारी, मीरा सकलानी, जगजीत कुकरेजा, सलीम अहमद, रणवीर सिंह, राजेंद्र रावत, पुष्पा पडियार, आरपी बडोनी, अनीता पुडीर, अनीता सक्सेना, चंद्रकला सयाना, कमल शर्मा, सपना शर्मा, अभिलाष, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।