मसूरी को बचाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें।

मसूरी:- नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी के समर्थन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया आंनद रावत ने मसूरी आकर चुनाव प्रचार किया व कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व वार्ड सभासदों को जितानेे का आहवान किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रत्याशियों के साथ बैठक की व उनको चुनाव जीतने के टिप्स भी दिए।
शहर कांग्रेस कार्यालय में चुनाव प्रचार में आयी सोनिया आंनद रावत ने कहा कि उन्हें मसूरी का प्रभार दिया गया है, हालांकि देहराूदन में भी उनको दायित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि मसूरी से उनका पुराना नाता रहा है व कोविड के समय मसूरी की जनता की बड़ी सेवा की है व जरूरतमंदों की मदद संस्था के माध्यम से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता का समर्थन मिल रहा है उससे साफ है कि अध्यक्ष पद सहित सभासदों के पदों पर कांग्रेस विजयी होगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद पर मंजू भंडारी को उतारा गया है जो ईमानदार प्रत्याशी है। उन्हानें कहा कि जनता सब जानती है कि भाजपा की प्रत्याशी बाहरी है वहीं भाजपा के विधायक व मंत्री लगातार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं, विकेश नेगी ने जो आरोप लगाये तो उन्हें जिला बदर कर दिया गया। जनता बदलाव मसूरी में ही नहीं पूरे प्रदेश व देश में चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का चाल चरित्र व चेहरा ओपन हो चुका है, बदलाव निश्चित होगा। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को पूरे शहर का प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहाकि यहां के विधायक मंत्री होते हुए भी मसूरी समस्याओं से ग्रसित है, उन्हेांने 15 सालों में कुछ नहीं किया तभी तो अपने संकल्प पत्र में सिविल अस्पताल में सुधार की बात करते है। इसका मतलब है कि उन्होेने कुछ नहीं किया वहीं इससे पहले नगर पालिकाअध्यक्ष ने पांच साल भ्रष्टाचार किया व जो कार्य किए गये वह नियम विरूद्ध किए गये जिसके कारण कुछ मामले हाई कोर्ट में चल रहे है, कुछ सिलिंग व कुछ ध्वस्तीकरण में अटके हैं। विकास नियोजित होता है जो कार्य किए गये उसपर तलवार लटक रही है। उन्होने कहा कि खुद मंत्री गणेश जोशी आय से अधिक सम्पत्ति मामले में फंसे है, व जनता को इस बात के बारे में बता रहे हैं। पिछली बोर्ड ने जनता को गुमराह किया है, गौशाला प्रकरण हो, कूडा डंपिंग जोन की बात हो या रोपवे के समीप का मामला हो। उन्हानें कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी को वोट देना बीजेपी को वोट देना है ऐसे में जनता का आहवान करते है कि मसूरी को बचाना है तो कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना है उन्हें उम्मीद है कि चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आयेंगे। इस अवसर पर वार्ड प्रत्याशी प्रताप पंवार, प्रेरणा भंडारी नेगी, माधुरी टम्टा, बबीता मल्ल, उषा उनियाल, रूचिता गुप्ता, दर्शन रावत, सरोज रावत, नंदलाल सोनकर, जसबीर कौर, नरेंद्र मल्ल आदि मौजूद रहे।