मसूरी:- अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज संगठन ने नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी का सार्वजनिक नागरिक अभिनंदन किया। वहीं इस मौके पर शहर से जुड़ी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया गया ताकि समस्याओं का समाधान हो सके।
नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज शाखा उत्तराखंड प्रदेश मसूरी कि ओर से आयोजित सम्मान समारोह में निकाय चुनावों में मसूरी नगर पालिका परिषद चुनाव का जनादेश स्वीकार करते हुए अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज उत्तराखंड प्रदेश की शाखा मसूरी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड व पूर्व पार्षद विकास चौहान के नेतृत्व में एकत्रित होकर मसूरी नगर पालिका परिषद की नव निर्वाचित माननीय नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी को सम्मान पत्र, शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं साथ ही मसूरी व्यापार संघ के अध्यक्ष व चुनाव संचालन समिति के संयोजक रजत अग्रवाल, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी के प्रतिनिधि मोहन पेटवाल एडवोकेट का भी युव जन समाज संगठन के द्वारा सम्मान किया गया। इस मौके पर ज्ञापन दिया गया, जिसमें मसूरी की मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाय, संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाय, पालिका कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए, मुहल्ला स्वच्छता समिति ठेके पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारी समाप्त कर संविदा कर्मचारी घोषित किया जाएआदि प्रमुख मांगे थी। इसी कड़ी में नव नियुक्त कोतवाल संतोष कुंवर व वार्ड के नव निर्वाचित सभासद सचिन गुहेर को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष भरत लाल, महासचिव राम पाल भारती, रमेेश लाल, विनय कुमार, पूजा ढींगरा, प्रताप सिंह दिलहर, पूजा बहनवाल, फूलवती देवी, आशा थापा, राजेश शर्मा, सलीम अहमद, मुकेश, संदीप कंडारी, विकास शर्मा, सुनीता यादव एवं, बबीता सक्सेना, अंकुर भारती, प्रियांशु लाल, जैकी कुकरेजा, अजय कुमार, विजय कुमार, सुनीता, विकास आदि मौजूद रहे।

