मसूरी :- अखिल भारतीय करणी सेना मसूरी शाखा ने पर्यटकों पर आंतकी हमले के विरोध में 28 अप्रैल को मसूरी बंद का आहवान किया है व आक्रोश रैली निकाली जायेगी। इसके लिए व्यापार संघ से सहयोग मांगा गया है।
करणी सेना ने व्यापार संघ को पत्र भेज कर कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की अखिल भारतीय करणी सेना कड़ी निंदा करता है, व इस घटना के विरोध में 28 अप्रैल को मसूरी बंद का आहवान किया है व व्यापार संघ से सहयोग मांगा है कि अपराहन दो बजे तक बाजार बंद करवाया जाय ,वहीं आक्रोश रैली निकाली जायेगी जो मंलिगार से गांधी चौक तक जायेगी।

