मसूरी। न्यायालय देहरादून से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में कोवताली मसूरी पुलिस टीम ने वारंट संख्या 2354/19 धारा- 138 एनआई एक्ट में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त मदनलाल पुत्र बच्चन लाल निवासी ओक ग्रोव स्कूल झड़ी पानी मसूरी उम्र 55 वर्ष को उनके घर से गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में अपर उप बुद्धि प्रकाश कोतवाली मसूरी, का0 अरविंद गुसांई कोतवाली मसूरी थे।

