मसूरी:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मसूरी इकाई की बैठक संपन्न हुई जिसमें पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रीतम पिंटू को नगर मंत्री बनाया गया। वहीं बैठक में मतदान जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
एमपीजी कालेज में हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट ने कहा कि एबीवीपी सदैव छात्र एवम् सामाजिक हितों के लिए काम करती है। आगामी समय में महाविद्यालय मे सीयूईटी प्रवेश परीक्षा हेतु इंटर कॉलेज में संपर्क अभियान किया जायेगा ताकि छात्र महाविद्यालय में प्रवेश कर सकें। वहीं कहा कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता अभियान चलायेगा। बैठक में एबीवीपी ज़िला प्रमुख दिनेश जैसाली ने मसूरी के नगर मंत्री पद पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रीतम पिंटू की नियुक्ति की घोषणा की। बैठक में आदित्य पडियार, गोविंद रावत, मनबीर तोमर, हिमांशु उनियाल, सुधीर, आशुतोष, रवि, काजल आदि मौजूद रहे।

