मसूरी :- राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच और इंद्रमणि बडोनी विचार स्मृति मंच द्वारा शहीद स्थल झूला घर पर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और नगर पालिका परिषद मसूरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई वहां मौजूद वक्ताओं का कहना है कि शहीद स्थल के निकट नगर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से होटल- रैस्टोरेन्ट का निर्माण किया जा रहा है जबकि मसूरी में निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध है इसके बावजूद ही मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और नगर पालिका परिषद मसूरी की मिलीभगत से शहीद स्थल के निकट अवैध निर्माण किया जा रहा है । उन्होंने एमडीडीए के सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता के निलंबन की मांग भी की तथा निर्णय लिया गया 24 दिसंबर को पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी ।
इस अवसर पर मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा शहीद स्थल के निकट बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है जिससे कि शहीद स्थल की गरिमा को ठेस पहुंच रही है उन्होंने कहा कि यदि उचित कार्यवाही नहीं हुई तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा.।
वही आंदोलनकारी मंच के सचिव प्रदीप भंडारी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहीद स्थल के निकट एक होटल- रैस्टोरेन्ट का निर्माण किया जा रहा है जिसमें मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की संलिप्तता साफ दिखाई देती है उन्होंने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति के भवन का निर्माण किया जा रहा है जो कि अवैध है और इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा । धरना प्रदर्शन में मंच के अध्यक्ष पूरण जुयाल, ललित मोहन काला, एडवोकेट मनोज शैली, बिल्लू बाल्मीकि, संजय टम्टा, श्री पति कण्डारी, विजय कंडारी, दिनेश नौटियाल, उम्मेद पुण्डरीक, सुरेन्द्र ग्रोवर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


This was incredibly engaging from start to finish.
Your posts always give me something valuable to think about.
This post had me completely fired up — thank you!
This was such an energizing read — loved it!
You’ve got an extraordinary gift for writing energetically — wow!
You have a real talent for breaking down complex ideas.
This is the kind of content people rave about — amazing!
This was smart, helpful, and beautifully written.