मसूरी। मजदूर संघ ने एसडीएम राहुल आंनद को ज्ञापन देकर मालरोड के गांधी चौक व झूलाघर रिक्शा स्टैण्ड के बीच अंबेडकर चौक पर बोलार्ड न लगाने की मांग की है व बताया कि इससे साइकिल रिक्शा श्रमिकों को परेशानी होगी व उनकी रोजी रोटी प्रभावित होगी।
ज्ञापन में कहा गया कि झूलाघर से गांधी चौक तक साइकिल रिक्शा आने जाने का एकमात्र साधन है जिसमें पर्यटकों सहित स्थानीय लोग भी सवारी करते हैं, ऐसे में अगर अंबेडकर चौक पर बोलार्ड लगा दिए जायेगें तो इससे रिक्शा श्रमिकों की रोजी रोटी पर प्रभाव पड़ेगा। मांग की गयी कि झूलाघर से गांधी चौक के बीच में कहीं पर भी बोलार्ड न लगाये जाय व अंबेडकर चौक पर प्रस्तावित बोलार्ड योजना को स्थगित किया जाय। ज्ञापन देने वालों में मजदूर संघ अध्यक्ष संपत लाल, महासचिव सोबन सिंह पंवार, मिजान लाल, जगत लाल, महिपाल सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

