मसूरी। पर्यटन नगरी में पानी की आपूर्ति करने के लिए मसूरी आ रहा पानी का टेंकर प्रातः पौने छह बजे के करीब मसूरी झील के समीप गज्जी बैंड से पहले अनियंत्रित होकर पचास मीटर गहरी खाई में गिर गया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से टेंकर के अंदर से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकीउपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया कि 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक पानी का टेंकर पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा था जो मसूरी झील व गज्जी बैंड के बीच में अनियंत्रित होकर पचास मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मय आपदा उपकरणों के मौके पर पहुंचा व स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को टेंकर के अंदर से रेस्कयू कर निकाला व उप जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए रवाना किया। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मसूरी पुलिस आवश्यक आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुँची तथा स्थानीय नागरिकों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। पुलिस टीम द्वारा घायल टैंकर चालक को रेस्क्यू कर क्षतिग्रस्त टैंकर से सुरक्षित बाहर निकालते हुए प्राथमिक उपचार हेतु निजी वाहन से सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान चालक की मृत्यु हो गयी। साथ ही घटना की सूचना चालक के परिजनों एवं टैंकर मालिक को दी गई, जिस पर टैंकर मालिक भी मौके पर पहुँच गए। मृतक चालक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल, निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई। घटना के संबंध में आवश्यक जांच, वैधानिक कार्यवाही एवं पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

