वाइल्डनेस फर्स्टएड प्रशिक्षण के लिए पांच छात्रों को रोटरी ने सहयोग राशि दी।

मसूरी। हिमालय एडवेंचर इंस्टीटयूट कैंपटी में आयोजित दो दिवसीय वाइल्डनेस फर्स्टएड डब्ल्यूएफए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए रोटरी मसूरी ने पांच छात्रों को प्रोत्सहन राशि दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को आपदा प्रबंधन सहित जीवन रक्षक आपातकालीन प्रतिक्रिया पर केंद्रित है।
हिमालयन एडवेंचर इंस्टीटयूट कैंपटी में वाइल्डनेस फर्स्ट एड प्रशिक्षण एस. स्कूल ऑफ सर्वाइवल के सहयोग से प्रसिद्ध पूर्व मरीन यूएस कॉर्प्स प्रशिक्षक जॉन डॉबिन्स के मार्गदर्शन में 16 घंटे का वाइल्डनेस फर्स्ट एड डब्ल्यूएफए प्रमाणन पाठ्यक्रम आयोजित जा रहा है जिसमें जॉन डॉबिन्स ने येल, डार्टमाउथ और कोलंबिया विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों के छात्रों को प्रशिक्षित किया है। यह व्यावहारिक प्रशिक्षण उन स्थितियों में जीवन रक्षक आपातकालीन प्रतिक्रिया पर केंद्रित है जहां पेशेवर चिकित्सा सहायता में देरी हो सकती है। यह कौशल उत्तराखंड के भूभाग और आपदा-प्रवण क्षेत्रों के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। यह एक आवासीय पाठ्यक्रम है जो महत्वपूर्ण जीवन रक्षक कौशल से लैस करने में सहायक होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोटरी मसूरी ने पांच छात्रों पायल नेगी, अमन नेगी, वर्णिका मित्तल, अर्णव बंसल, अस्मिता नौटियाल को सहयोग राशि देकर प्रोत्साहित किया गया तथा छात्रों के कौशल को निहारने का प्रयास किया गया। जिसका लाभ आने वाले समय में मसूरी और उत्तराखंड को अवश्य मिलेगा। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संयोजक रजत अग्रवाल, निदेशक सुविज्ञ सब्बरवाल आदि मौजूद रहे।