यदि प्राधिकरण द्वारा कोई कार्यवाही होती हैं तो सबसे पहले मंत्री गणेश जोशी के बालाहिंसार में निर्माणाधीन होटल के विरुद्ध हो-अनुज गुप्ता

मसूूरी।मसूरी की सियासत में पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुज गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत भाजपा के कई नेताओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों ने अपनी जिंदगी भर की पूंजी अपने भवनों को बनाने में लगा दी है और आज उन पर सीलिंग की तलवार लटक रही है,मेरा मानना है कि यदि प्राधिकरण द्वारा कोई कार्यवाही होती हैं तो सबसे पहले मंत्री गणेश जोशी के बालाहिंसार में निर्माणाधीन होटल के विरुद्ध हो जो कि  नक्शे के विपरीत बन रहा है। उन्होंने 2027चुनावको भी चर्चा के केंद्र में रखते हुए कई सवाल उठाए। अनुज गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि यदि गणेश जोशी पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं, तो वे खुलकर सामने आकर उनका खंडन करें, और यदि ऐसा नहीं है तो इन आरोपों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उनके इस बयान के बाद मसूरी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने के आसार हैं। अब देखना होगा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अनुज गुप्ता के सवालों पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।