इंटर होटल क्रिकेट प्रतियोगिता में क्लब मंहिद्रा ने द फर्न ब्रेटवुड को सुपर ओवर में 5 रनों से हराया।

मसूरी। सर्वे के मैदान में चल रही इंटर होटल क्रिकेट प्रतियोगिता में होटलों के कर्मचारी अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। प्रतियोगिता में क्लब महिंद्रा व द फर्न ब्रेटवुड के बीच हुए मुकाबले में क्लब महिंद्रा ने द फर्नब्रेट वुड को सुपर ओवर में 5 रनों से हराया।
लाइट ऑफ लंढौर व रेडिसन के बीच खेले गये मैच में रेडिसन ने लाइट ऑफ लंढौर को 30 रनों से हराया। द फर्न ब्रेटवुड व द वैलकम सवॉय के बीच खेले गये मैच में द वैलकम सवॉय ने द फर्न ब्रेट वुड को एक विकेट से हराया, रूकबी व स्टर्लिग के बीच खेले गये मैच में रूकबी ने स्टर्लिग को 13 रनों से हराया। क्लब महिंद्रा व जोन कनेक्ट के बीच खेले गये मैच में जोन कनेक्ट ने एक विकेट से जीत दर्ज की जेपी मेनोर व द वैलकम सवाय के मैच में द वैलकम सवाय छ विकेट से जीता।
दूसरे सत्र में रेडिसन व रमाडा के बीच मैच हुआ जिसमें रेडिसन ने रमाडा को 57 रनो से हराया, स्अर्लिंग व लाइट ऑफ लंढौर के बीच खेले गये मैच में स्टर्लिग ने लाइट ऑफ लंढौर को 83 रनों से हराया, रूकबी ने रमाडा को 43 रनों, जोन कनेक्ट ने जेपी मेनोर को आठ विकेट, द वैलकम सवाय ने क्लब महिंद्रा को छह विकेट, व द फर्न ब्रेटवुड ने जेपी मेनोर को 3 रनों से हरा कर प्रतियोगिता में बनाये रखा। इस मौके पर प्रतियोगिता संचालक सलीम अहमद ने बताया कि सभी टीमें खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रही है।