कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया भूमि पूजन।

मसूरी:-  मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी धार के निकट लगातार मलवा और पत्थर गिरने से हर समय जान माल का खतरा बना रहता था, क्षेत्र वासियों की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर बरसात के समय मार्ग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था इसके निस्तारण की मांग की गई थी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी इस क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को पहाड़ी के ट्रीटमेंट के दिशा निर्देश दिए गए थे । उसके बाद आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा यहां पर भूमि पूजन कर कार्य शुरू करवा दिया गया है और 6 माह के भीतर कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा, ,इसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी को अन्य क्षेत्रों से को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है और मुख्यमंत्री द्वारा इसकी महत्वता को देखते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया था, जिसके बाद आज इसका कार्य शुरू कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी ना होने के कारण भी काश्तकारों के साथ ही पर्यटन पर भी प्रभाव पड़ रहा है । उन्होंने आशा व्यक्त की कि जल्द ही बारिश और बर्फबारी होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लगभग 22 करोड रुपए की लागत से इसका कार्य होना है जिसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज से इसका कार्य शुरू हो गया है और बरसात से पहले इसे पूरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढोंडियाल, अमित भट्ट, पुष्पा पडियार व  उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय साहनी सहित भारी मात्रा में लोग मौजूद रहे।