मसूरी : -मसूरी वन प्रभाग, ग्रामसभा भट्टा क्यारकुली ,नगर पालिका परिषद और एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब द्वारा विभिन्न प्रजाति के फलदार वृक्ष लगाए गए ।इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
ग्रामसभा भट्टा क्यारकुली की प्रधान कौशल्या रावत ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत द्वारा अब तक चालीस हजार पौधे रोपे गए है तथा एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्य उनके द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व तक यहां पर बर्फबारी होती थी लेकिन पिछले 10-15 वर्षों से यहां पर बर्फबारी नहीं हुई है और उनका उद्देश्य है कि यहां पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर सके ताकि जिस प्रकार से पूर्व में इस क्षेत्र में बर्फबारी होती थी फिर यहां पर बर्फवारी हो सके।
इस अवसर पर भाजपा के मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया कि पूर्व में जितने भी पौधे उनके द्वारा लगाए गए हैं लगभग 80% सुरक्षित है।
इस अवसर पर मसूरी वन प्रभाग के रेंज अधिकारी एसपी गैरोला ने बताया कि आज लगभग डेढ़ सौ फलदार वृक्ष लगाए गए हैं, जिनमें अमरुद संतरे नींबू दालचीनी आदि पौधे रोपे गए हैं ।
इस अवसर पर एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने कहा कि हर वर्ष हरेला पर्व के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपित किए जाते हैं जिससे पर्यावरण संतुलित रहता है। उन्होंने अपील की कि ग्रामसभा के लोग व एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के सदस्यों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि समय-समय पर आकर इन पौधों की देखभाल करें। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए भूमि देने के लिए भी ग्राम सभा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी मसूरी एसपी गैरोला, उप वन क्षेत्राधिकारी जगजीवन लाल, उप क्षेत्राधिकारी केसी नौटियाल, वन दरोगा एसपी भट्ट, वन दरोगा ज्ञान सिंह तोमर, दीवान सिंह नेगी, प्यारेलाल चमोली, विशन, विनोद, गोतम, राहुल, एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के महामंत्री सूरत सिंह रावत, विजेंद्र पुंडीर, दीपक सक्सेना, दीपक रावत, हरीश कालरा, उपेंद्र लेखवार, नरेश नौटियाल, मोहसीन अहमद, आशीष भट्ट, भानु काला, धर्मेंद्र सिंह, राजवीर रौछेला, सुमित कंसल, रवि बंसवाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


https://pinnacle-bet.com.mx/
La plataforma Pinnacle no es el casino habitual que te engancha con promociones gigantescas cargados de terminos inviables; su enfoque se basa en margenes ajustados, odds verdaderamente atractivas y una operativa clara sin enganos.