अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौवीं जयंती पर महिलाओं को नेपकिन वितरित किए।

मसूरी:-  भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान में अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौवीं जयंती पर टिहरी बस स्टैण्ड व बारह कैंची क्षेत्र में महिलाओं को सीनेटरी नेपकिन वितरित किए गये।
भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल की महिला सदस्यों ने टिहरी बस स्टैण्ड व बारह कैंची गरीब बस्तियों में जाकर महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया व महिलाओं को सीनेटरी नेपकिन वितरित किए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौवीं जयंती पर भाजपा मसूरी मंडल 31मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिसके तहत आज गरीब बस्तियों में भाजपा मंहिला कार्यकर्ताओं ने सीनेटरी नेपकिन बांटे व महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोेजक जसोदा शर्मा, उप संयोेजक कमला थपलियाल, दर्शनी सेमवाल, सीता पंवार, अनीता धनाई सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।