ब्रह्मकुमारी सेंटर में कृष्ण जन्माष्ठमी पर कृष्ण लीला, भजन एवं नृत्य आयोजित।

मसूरी। प्रजापति ब्रहम कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मसूरी शाखा में भगवान कृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कृष्ण लीलाओं से जुडे नृत्य व भजनों का आयोजन भी किया गया। वहीं लक्ष्मी नारायण की आकृष्ण झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
प्रजापति ब्रहम कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मसूरी शाखा में कृष्ण जन्माष्टमी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उदघाटन वरिष्ठ अधिवक्ता व राज्य आंदोलनकारी मनोज सैली ने किया व कृष्ण जन्समाष्टमी की सभी को बधाई दी व ब्रह्माकुमारीज द्वारा अध्यात्म और संस्कृति को जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर प्रोमिला नेगी ने नारायण व अंशी रावत ने लक्ष्मी की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। वहीं उन्होंने छोटे बच्चों के साथ राधा कृष्ण के भजनों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में प्रोमिला नेगी ने विशेष नृत्य प्रस्तुत को दर्शकों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर बीके वर्षा दीदी और बीके किरण रस्तोगी ने जन्माष्टमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस मौके पर बीके वर्षा, बीके किरन रस्तोगी, राजेश्वरी नेगी, मीना जोशी, सविता, अनीता पुण्डीर, रेखा रावत, उर्मिला पंवार, बाला रावत, रेखा बिष्ट, बीना मल्ल और सभासद बबीता मल्ल सहित बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारीज परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।