मसूरी : – देश में बढ़ते कोरोना वायरस संकट को देखते हुए आज उप जिला चिकित्सालय मसूरी में सभी तैयारियां का जायजा लिया गया और मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त की गई, जिस प्रकार से देश में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं उसको लेकर प्रशासन ने सभी चिकित्सालय में व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के आदेश दिए हैं इसी को लेकर आज उस जिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल किया गया और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि आज पूरे देश में कोरोना वायरस फिर से पैर पसार रहा है और आज उप जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं की जांच की गई है जिसमें कोरोना वायरस के बढ़ने पर किस प्रकार से आने वाले मरीजों दवाएं और ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा उसके बारे में अस्पताल के उच्च अधिकारियों ने जानकारी दी है
वही उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ यतेंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सालय में ऑक्सीजन से लेकर सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है यदि कोरोना वायरस का संकट गहराता है तो अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है इसी को लेकर आज मॉक ड्रिल भी किया गया है। इस अवसर पर डॉ प्रदीप राणा, भाजपा मसूरी मंडल के महासचिव कुशाल राणा, सतीश ढौंडियाल, रमेश खंडूरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


I felt the excitement building as I read — fantastic job!
This post is a masterpiece — not even exaggerating!
This is easily the most enthusiastic post I’ve read today!
I feel more informed after reading this.
You have an incredible ability to inspire and excite!
You consistently offer such high-quality information.
You have an incredible ability to communicate complex ideas.
Your posts are always so uplifting and informative.