मसूरी। शहर कांग्रेस ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मसूरी की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि मसूरी एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। लेकिन वर्तमान में शहर, शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है।
शहर कांग्रेस ने कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में मसूरी की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया व मांग की कि प्रशासन द्वारा कैमल बैंक हैरिटेज हवाधर को धरना स्थल करने का निर्णय लिया गया हैं, जो जनहित में नहीं है। शहरवासियों में इस निर्णय को लेकर सख्त आापत्ति है। अतः धरना पूर्व की भांति शहीद स्थल पर ही रखा जाए। मांग की गयी कि मसूरी शहर में पुलिस बल की भारी कमी है, जिस कारण यातायात की समस्याओं को नियंत्रित करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांग की गयी कि पर्यटक् सीजन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही शहर के मुख्य चौराहों पर टै्रफिक पुलिस बल की तैनाती की जाए। मसूरी के नौटिफाइड व डी नोटिफिइड सर्वे कार्य को जल्द पूरा कर उसका गजट नोटिफिकेशन यथाशीघ्र संशोधित जारी किया जाए, जिससे मसूरी को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जा सके। पटरी व्यपारियों की समस्या का शीध्र निवारण किया जाए, प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट हेतु शिफन कोर्ट से बेघर किए गए लोगो के लिए शीघ्र् जमीन आवंटित कर उनके आवास बनायें जाए, पर्यटन सीजन के दौरान चार धाम यात्रा में उप जिलाचिकित्सालय के चिकित्सकों की तैनाती करने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। इसलिए यहां तैनात चिकित्सकों को यथावत रखा जाय। मसूरी के मुख्य सड़को पर रैंटल स्कूटी और टैक्सियों का पूरी तरह कब्जा हो चुका है। जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। मांग की गयी कि रैंटल स्कूटियो व टैक्सियों को सड़कों पर खडी होने से रोका जाय जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके। ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पीसीसी सदस्य उपेद्र थापली, रमेश राव, राजीव अग्रवाल, एजाज अहमद, कामिल अली आदि मौजूद रहे।

