मसूरी। सेंट जाॅर्ज काॅलेज मसूरी में ब्रदर जे॰ जी॰ मास्टरसन एंड सी॰ जे॰ बर्गिन मैमोरियल डिबेट 2026 का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में राॅयल ग्लोबल स्कूल व वंदया इंटरनेशनल स्कूल गुवाहटी, बिशप काॅटन स्कूल व आकलैंड हाउस स्कूल शिमला, वसंत वैली स्कूल न्यू दिल्ली, सेंट जोसेफ अकेदनी
देहरादून, सेंट जूड्स स्कूल देहरादून, काॅनवेंट आंफ जीसस एंड मेरी देहरादून, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री काॅलेज देहरादून,द दून स्कूल देहरादून व मेज़बान स्कूल सेंट जाॅर्ज काॅलेज की टीमों ने भाग लिया। इनमें देश भर के 36 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा व तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आरंभ सेंट जाॅर्ज काॅलेज के उप-प्रधानाचार्य सिलवानुस करकेटा, सीनियर को-ओर्डिनेटर मार्क गोन्जाल्विस, कलचरल को-ओर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व डिबेटिंग सोसाइटी के प्रेसीडेंट शुभाशीष गुप्ताने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शुभाशीष गुप्ता ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए ब्रदर मास्टरसन व ब्रदर सी॰ जे॰ बर्गिन के उत्कृष्ट साहित्यिक जीवन व उनके समर्पित व्यक्तित्व का उल्लेख किया।
इस प्रतियोगिता को चार चरणों में आयोजित किया गया। फाइनल राउंड में वाद-विवाद का विषय था-
‘दिस हाउस अपोजिज़ द नरेटिव आॅफ हैविंग आॅन वन ट्रू कालिंग और परपज़ इन लाइफ।’
जिसमें फाइनल राउंड में सर्वश्रेष्ठ वक्ता द दून स्कूल के अभीर कोहली व मोस्ट प्रोमिसिंग स्पीकर दून स्कूल के आर्यमन शिल्सवाल व वसंत वैली स्कूल न्यू दिल्ली की मिराया सिंह को घोषित किया गया। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में द दून स्कूल देहरादून को विजेता व सेंट जाॅर्ज काॅलेज मसूरी को उपविजेता घोषित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि 2011 बैच के मैनोराइट व प्रतिष्ठित लोकनीति, शासन और शिक्षा विशेषज्ञ ईशान शंकर तिवारी रहे। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज भी इस मंच पर आते हुए वे थोड़ी घबराहट महसूस कर रहे हैं। इस विद्यालय में पाई शिक्षा के लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और अपने सभी अध्यापकों का तहेदिल से धन्यवाद किया व सभी छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की व भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
अंत में उप-प्रधानाचार्य सिलवानुस करकेटा ने सभी प्रतियोगी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रतियोगियों व उनके साथ आए शिक्षकों का आभार प्रकट किया व विजेताओं को बधाई दी व भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।
प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिलवानुस करकेटा, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, सीनियर को-ओर्डिनेटर मार्क गोन्जाल्विस, अंगे्रज़ी विभाग की अध्यक्षा स्टाॅर्मी हज़ारिका व उनकी टीम के सेंट दिशा-निर्देशन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

