मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में आयोजित 51वीं ‘द’ सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप जैकी इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत दूसरे दिन चार मैच खेले गए। जिसमें ओकग्रोव, आर्यन स्पोर्टस व क्यारकुली स्पोर्टस ने अपने मैच जीते वहीं एक मैच ड्रा रहा।
सेंट जार्ज कालेज के मैदान में आयोजित हेरिटेज जैकी आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता में आज पहला मैच खेतवाला स्पोर्टस व आद्र स्पोर्टस क्लब के बीच खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों ने निर्धारित समय में 2-2 गोल किए व मैच ड्रा हो गया। वहीं दूसरे मैच में ओकग्रोव स्कूल ने कसिगा इंटरनेशनल स्कूल को 3-0, तीसरे मैच में आर्यन स्पोर्टस क्लब ने शिवा स्पोर्टस क्लब को 2-0 से व चौथे मैच में क्यारकुली स्पोर्टस क्लब ने रौथाण स्पोर्टस क्लब मों 2-1 से हरा कर प्रतियोगिता में बनाये रखा। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका पुष्कर गुंसाई, सीएम भट्ट, देवाशीष कश्यप, अनीश क्षेत्री, मिलन क्षेत्री व अभिरूचि गुरुंग ने निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

