सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप में फाइनल मुकाबला मेनोराइट व वाइनबर्ग एलन के बीच होगा।

मसूरी। सेंट जार्ज का में आयोजित हेरिटेज कप जैकी आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में आज सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये जिसमें मेनोराईट व वाइनबर्ग एलन स्कूल ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वाइनबर्ग एलन स्कूल ए टीम ने अनुशासित, संयमित और दृढ़ प्रदर्शन करते हुए मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को कड़े मुकाबले में 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले का एकमात्र गोल 24वें मिनट में जॉर्डन ने वाइनबर्ग एलन स्कूल के लिए किया। मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने बराबरी का गोल करने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन वाइनबर्ग एलन की मजबूत रक्षापंक्ति ने अंतिम समय तक अपने प्रतिद्वंद्वी को कोई अवसर नहीं दिया और टीम ने शानदार जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दूसरे सेमीफाइनल में मैनोराइट ने शानदार आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सेंट जॉर्ज कॉलेज ए टीम को 4-1 से हराकर ग्रैंड फिनाले में प्रवेश किया। मैनोराइट की ओर से श्रेय ने मुकाबले के 5वें मिनट में पहला गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद जोतिश ने 34वें और 37वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर मैनोराइट की बढ़त को मजबूत कर दिया और हाफ टाइम से पहले अपनी शानदार डबल पूरी की। दूसरे हाफ में सेंट जॉर्ज कॉलेज ए टीम ने जोरदार वापसी का प्रयास किया। तानिश्क ने 66वें मिनट में गोल कर अंतर को कम किया। हालांकि, मैनोराइट ने अपना आक्रामक दबाव बनाए रखा और राजवीर ने 70वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम की शानदार जीत सुनिश्चित की। व मुकाबला 4-1 के स्कोर पर समाप्त हुआ। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को प्रातः साढे दस बजे से वाइनबर्ग एलन स्कूल ए टीम और मैनोराइट के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका पुष्कर सिंह गुसाईं, प्रदीप नेगी, प्रशांत रावत, मिलन तथा अनिश छेत्री शामिल रहे। सेंट जॉर्ज कॉलेज हेरिटेज कप जैकी आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन ब्रदर जेयसीलन एस. प्रधानाचार्य, ब्रदर ब्रिट्टो सुपीरियर एवं खेल सचिव, ब्रदर सिल्वानुस केरकेट्टा उप-प्रधानाचार्य, ब्रदर लॉरेंस कुजूर सहायक खेल सचिव, ब्रदर निथिन मितोर्ली, आनंद थापा खेल समन्वयक तथा भवनेश नेगी पीआरओ के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में, सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी के खेल विभाग के समर्पित सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है।