मसूरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में हाथी पांव जार्ज एवरेस्ट की सरकारी भूमि बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण को देने के विरोध में हाथीपांव जार्ज एवरेस्ट के निकट धरना दिया। इस मौके पर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गयी व सरकारी संपत्ति की लूट को रोकने की मांग की गयी।
इससे पूर्व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का जोरदार स्वागत किया व पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ धरना स्थल पर गये। धरने पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने धामी के नेतृत्व में नये तरीके इजाद किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश को बेचने का कार्य किया व एक लाख करोड़ की परिसंपत्तियां यूआईआईडीबी नाम की संस्थान के माध्यम से बेचने का कार्य किया। जिसमें जार्ज एवरेस्ट की संपत्ति भी है। सरकार ने इसकी नीलामी की इस प्रकरण को मसूरी वाले जानते हैै। स्वामी बाल किशान को 144 हेक्टेयर भूमि लीज पर एक करोड में दे दी, जो दोनों की मिली भगत है। यह जमीन युवाओं के सपनों को साकार करने का कार्य कर सकती थी। इससे पहले अंतराष्ट्रीय संस्था से लोन लेकर 22 से 23 करोड खर्च किया गया। भाजपा उत्तराखंड की जमीनों को खुर्दबुर्द करते रहे इसे कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। आज ही पूरे प्रदेश में 11 स्थानों पर ऐसी बेची गयी भूमि पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है वैसे तो 40 मामले है। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री उत्तराखंड आ रहे है, उनके सामने इस मामले को समाचार पर रखे ताकि वह इस पर कुछ बोले। वैसे भाजपा के नेता प्रश्नों से बचते है, लेकिन प्रदेश की जनता इस मामले को उठाये व प्रधानमंत्री इस पर बोले। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में काग्रेस की सरकार आयेगी तो इस तरह की संपत्तियों को वापस लिया जायेगा, जार्ज एवरेस्ट पर कई बार कांग्रेस ने आंदोलन किए, वहीं भाजपा के चार लोग आकर काले झंडे दिखा रहे है। जबकि कांग्रेस धामी को हटाना है उत्तराखंड को बचाना है। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी को पुष्कर सिंह धामी आय से अधिक संपत्ति में बचा रहे है व गणेश जोशी धामी को बचा रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार पर आने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े निर्णय लिए जायेगे महिला अपराध के प्रति कोई समझौता नहीं किया जायेगा। भ्रष्टाचार भाजपा का धर्म है व कांग्रेस इसे समाप्त करेगी। भाजपा का कार्य है कि वह संविधान की रक्षा करें लेकिन वह सडकों पर आकर नारेबाजी कर रहे है। भाजपा ने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगार कर नौकरी बेचने का कार्य किया। धरने को पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, पूर्व पालिकायक्ष अनुज गुप्ता, सुमेंद्र वोहरा, रितेश जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अमित गुप्ता, जसबीर कौर, जोत सिंह गुनसोला, उपेंद्र थापली, अनुज गुप्ता, राजेंद्र भंडारी, राजेंद्र शाह, अमरेंद्र बिष्ट, मनीष गोनियाल, गौरव अग्रवाल, प्रशांत खंडूरी, मेघ सिंह कंडारी, सुशांत वोहरा, सुमित राठौर, दर्शन रावत, गौरव गुप्ता, लक्ष्य पंवार, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।